हरियाणा: बादलों की गड़गड़ाहट से गूँजा आसमान, मौसम ने मारी पलटी; इन जिलों में हुई बरसात

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर है. दिन निकलने के साथ ही सूरज देवता आसमान में अंगारे बरसाते नजर आ रहे हैं. इंसान ही नहीं बल्कि पशु- पक्षी भी इस भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं. आज अचानक हुई बरसात से मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिला है. आज शनिवार के लिए विभाग द्वारा कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ था, लेकिन सुबह होते ही पानीपत में जोरदार बरसात देखने को मिली है.

Barish Weather

सुबह शुरू हुई बरसात

यहां कल से ही आसमान बादलों से ढका नजर आ रहा था. रात को मौसम खराब था, लेकिन बरसात नहीं हुई. आज सुबह होते ही बरसात शुरू हो गई. इसके अलावा, सोनीपत में भी बरसात होने की खबरें सामने आ रही हैं जिससे यहां मौसम सुहावना हो गया है. यहां भी रात से ही मौसम खराब नजर आ रहा था. उसके बाद आज सुबह गड़गड़ाहट के साथ बरसात शुरू हो गई. वहीं, करनाल में भी बादल छाए हुए हैं.

इससे पहले मौसम विभाग द्वारा 17 मई से 20 मई के दौरान बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया था. 19 और 20 मई को मौसम में बदलाव होने और अलग- अलग जगहों पर बरसात होने की संभावना बताई गई है.

इन जिलों में बरसात के आसार

19 मई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 25% तक बरसात होने के आसार बताए गए हैं. यहां गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार बने हुए हैं. 20 मई को पंचकूला, यमुनानगर में बादल छाने और गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

25 मई से नौतपा की चेतावनी

दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा 25 मई से प्रदेश में नौतपा शुरू होने का अलर्ट जारी किया गया है. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है. अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. 24 घंटे इमरजेंसी स्टाफ इस वार्ड पर नजर बनाए रखेगा. बता दें कि यह वह समय होता है, जब गर्मी अपने चरम पर होती है.

ऐसा माना जाता है कि इस दौरान जलाशय का पानी गर्म होने से वर्षा ऋतु पर प्रभाव पड़ता है. किसान इसे मानसून की भविष्यवाणी के तौर पर भी देखते हैं. यदि नौतपा के दौरान ज्यादा गर्मी होती है, तो अच्छी बरसात की संभावना मानी जाती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts