हरियाणा में 3 दिन जमकर बरसेंगे बदरा, आज भी 3 जिलों में बरसात की संभावना

हिसार, Haryana Mausam News | हरियाणा में भीषण गर्मी से शायद राहत मिलने के अब आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि आज से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बादल छाने, हवा चलने, चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई गई है. विभाग का कहना है कि 1 से 3 मई के दौरान प्रदेश में बरसात होने के आसार बने हुए हैं.

weather barish

1 मई से बदलेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई कि 1 मई से हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा और पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव भी देखा जाएगा. इस कारण महीने के शुरुआती 3 दिनों के दौरान आंशिक बादल छाने, धूल भरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बरसात की भी संभावना बनी हुई है. इससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  PGIMER Chandigarh Jobs: पीजीआई चंडीगढ़ में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

सिरसा रहा सबसे गर्म

मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सिरसा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. 1 मई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में आंधी तूफान और बरसात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बादल छाने, हवाएं चलने, गरज- चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है.

आगे ऐसा रहेगा मौसम

2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल और 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में गरज चमक के साथ बरसात के आसार बताए गए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts