कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, 7 जिलों में घनी धुंध; 21- 22 जनवरी को होगी बारिश

चंडीगढ़ | हरियाणा के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. हिसार, सोनीपत, रेवाड़ी, नारनौल, सिरसा, झज्जर और चरखी दादरी घने कोहरे की चपेट में हैं, जहाँ विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. हिसार में तो हालात और भी गंभीर हैं, जहां विजिबिलिटी पूरी तरह से शून्य दर्ज की गई. वहीं, पानीपत, पलवल, पंचकूला और कैथल में हल्की धुंध देखी गई है.

weather barish

घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, रोहतक, सिरसा और सोनीपत के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, प्रदेश में दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी और मौसम साफ रहने की संभावना बेहद कम है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में रात के तापमान में औसतन 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. सिरसा में सबसे अधिक तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जहाँ 6 डिग्री की वृद्धि हुई. नारनौल में सबसे कम 8.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

21- 22 जनवरी को बारिश के आसार

हरियाणा में 18 और 21 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 21 और 22 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा सकती है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम अस्थिर रहेगा. इस दौरान कहीं- कहीं बादल छाए रहेंगे और सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा. साथ ही, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts