हरियाणा के इन 9 जिलों में लू का अलर्ट, 30 अप्रैल से होगा मौसम में बदलाव; मिलेगी गर्मी से राहत

हिसार, Haryana Weather Update | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आमतौर पर 29 अप्रैल तक मौसम खुश्क और गर्म रहने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान 25 और 26 अप्रैल को उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है, जिससे खास तौर पर दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

Garmi Summer Health Body Hot

30 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

27 अप्रैल को हवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे आंशिक बादलवाही तथा 28 व 29 अप्रैल को फिर से पक्षिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. इस कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज़ की जाएगी. बीच- बीच में गर्म धूल भरी हवाएं और लू चलने की भी संभावना बनी हुई है. 30 अप्रैल के बाद एक पक्षिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे प्रदेश का मौसम फिर से करवट लेता नजर आएगा.

आज 9 जिलों में लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा आज 25 अप्रैल को प्रदेश 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि 29 अप्रैल तक गर्मी अपना असर दिखाएगी. तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को अच्छी खासी परेशानी होगी. कल 24 अप्रैल को सिरसा जिला 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

आगे ऐसा रहेगा वेदर

26 से 28 अप्रैल के दौरान प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद में येलो लाइट जारी किया गया है. इसके अलावा, 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल को ग्रीन जोन में रखा गया है.

गर्म हवाओं के चलते सूने पड़े बाजार

मौजूदा हालातों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. घर से बाहर निकलते ही गर्म हवाओं से 2- 4 होना पड़ता है. गर्मी का आलम यह है कि घरों से बाहर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है और दोपहर के समय बाजार सुनसान दिखाई देते हैं. सुबह और शाम भले ही कुछ हलचल नजर आती है, लेकिन दिन के समय लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts