दिल्ली- NCR में गर्मी ने ढाए सितम, इस दिन मिलेगी राहत; जानें कब होगी बरसात

नई दिल्ली | बीते कुछ दिनों से दिल्ली- NCR में गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है. माथे का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, उमस से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का खास ध्यान रखा जाए. फिर भी मजबूरी वश लोगों को घरों से बाहर निकलकर आसमान में सूरज देवता के आग उगलते अंगारों के बीच अपने गंतव्य की ओर बढ़ना पड़ता है.

Garmi Summer Health Body Hot

मौसम विभाग ने जताई बरसात की संभावना

आलम यह है कि दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा लोगों के लिए एक राहत भरी खबर दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 मई को आंधी चलने और बरसात की संभावना जताई गई है. इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके बाद, 21 मई तक बादल छाए रहने और 22 मई को फिर से बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दूसरी तरफ दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के स्तर पर पहुंच चुका है, जिसे खराब श्रेणी में समझा जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

22 मई को आंधी के आसार

इस विषय में जानकारी देते हुए IMD के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि 16 मई की शाम से मौसम करवट लेता नजर आया था. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं और हल्की बरसात देखने को मिली है. आज दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

21 मई तक इसी प्रकार बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, जिससे गर्मी से हल्की राहत मिलेगी. 22 मई को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में आंधी, तूफान और बरसात के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts