हरियाणा में गर्मी ने ढाया सितम, इस जिले में पर पहुंचा 34 डिग्री; आगे और होगा इजाफा

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम लगातार कई दिनों से परिवर्तनशील बना हुआ है. तापमान में भी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में उम्मीद है कि मौसम साफ रहेगा, जिस कारण दिन में धूप खिली रहेगी. फिलहाल, प्रदेश में गर्मी की आहट महसूस होनी शुरू हो चुकी है और तापमान में निरंतर बढ़ोतरी का दौर जारी है. दिन के समय गर्मी और रात में ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है.

garmi weather mausam

रात में महसूस हो रही ठंड

बात करें अगर कल 22 मार्च की, तो प्रदेश का सिरसा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. फरीदाबाद के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. यहां का अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. चंडीगढ़ के तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई. यहां तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. विशेषज्ञ इस मौसम को लावणी के लिए अच्छा मानते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, 150 नए भवन और AI से होगी पढ़ाई

लावणी के लिए अनुकूल समय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 मार्च तक इसी प्रकार मौसम साफ बना रहेगा. इस दौरान कहीं भी बरसात की संभावना नहीं है. जो किसान अपनी फसलों की लावणी करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts