झमाझम बरसात से भीगा हरियाणा, 5 जगह ओले गिरने का अलर्ट; हिसार में टूटा 35 साल का रिकॉर्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा में बीते 2 दिन से लगातार बारिश देखने को मिल रही है. पानीपत, करनाल, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में रुक- रुक कर बारिश देखने को मिली है. महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद सहित कई जिले ऐसे हैं, जहां पर बादल छाए हुए हैं और शीत लहर चल रही है.

weather barish 1

यहाँ होगी बरसात

इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज 28 दिसंबर को करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही, ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है. प्रदेश के 19 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

बरसात ने हिसार में तोडा रिकॉर्ड

शुक्रवार को सोनीपत में सबसे अधिक 29 एमएम बरसात देखने को मिली है. हिसार जिले में दिसंबर महीने का पिछले 35 साल का रिकॉर्ड टूट गया. बीते 24 घंटे के दौरान यहाँ 12- 13 एमएम बरसात हुई. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड देखने को मिल सकती है. बरसात के बाद धुंध बढ़ेगी. 29 दिसंबर से दवाओं की दिशा बदलकर पूर्वी से उत्तर- पश्चिमी हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की मिट्टी से निकले बॉलीवुड के ये सितारे, किसी ने अभिनय तो किसी ने संगीत में बनाया नाम

कल 29 दिसंबर से पूरे प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है. पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश करेगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts