हरियाणा के इन जिलों में आज झमाझम बारिश की चेतावनी, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

हिसार | हरियाणा में मानसून की आँख मिचौली जारी है. अबकी बार वैसे तो मानसून हरियाणा पर मेहरबान रहा है और अभी सक्रिय बना हुआ है, लेकिन बीच- बीच में गर्मी और उमस भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र द्वारा आज शनिवार के लिए भी प्रदेश के 5 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है.

Barish Rain Weather Mausam

इन जिलों में बारिश की संभावना

विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और पलवल में बरसात के आसार जताए गए हैं. वहीं विभाग द्वारा 3 घंटे का फ्लैशलाइट अलर्ट जारी किया गया है जिसके तहत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. यहां गरज चमक के साथ बरसात के आसार बने हुए हैं. आज सुबह से ही हिसार, फतेहाबाद और चरखी दादरी में बूंदाबांदी हो रही है. जींद, भिवानी का आसमान बादलों से ढका हुआ है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

अब तक सामान्य से ज्यादा बरसात

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 अगस्त तक हरियाणा में इसी प्रकार मौसम खराब बना रहेगा. अबकी बार प्रदेश में सामान्य से 27% ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई है. 1 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 208.8 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, लेकिन अब की बार 264.5 एमएम बरसात रिकॉर्ड की जा सकती है. सबसे अधिक महेंद्रगढ़ में 539 एमएम और यमुनानगर में 516.5 एमएम बरसात दर्ज की गई है. वहीं, सबसे कम बरसात 134.8 एमएम कैथल और 140 एमएम जींद में दर्ज की गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts