दिल्ली- NCR में आज भी होगी झमाझम बरसात, 2 दिन और रहेगा मौसम सुहावना

नई दिल्ली, Delhi Weather Update | राजधानी दिल्ली समेत NCR के इलाके में गर्मी जैसे छूमंतर ही हो चुकी है. ऐसा लग ही नहीं रहा कि मई के महीने की शुरुआत हो चुकी है. आसमान बादलों से ढका रहता है और मौसम सुहावना बना हुआ है. मई के महीने की शुरुआत से ही मौसम इसी प्रकार का बना हुआ है. तापमान में भी निरंतर कमी देखने को मिल रही है.

weather barish

रुक- रुक कर बारिश और आंधी- तूफान भी हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. अप्रैल के महीने में महसूस हुई गर्मी से अब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली है.

मौसम विभाग ने फिर अलर्ट

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि अभी 8 मई तक इसी प्रकार बरसात का दौर चलता रहेगा. राजधानी से साथ लगते नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी 8 मई तक बरसात होने के आसार बताए गए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई कि बीते 24 घंटे के दौरान पूरे दिल्ली- एनसीआर इलाके में रुक- रुक कर बरसात दर्ज की गई है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चली हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

अगले 2 दिन छाए रहेंगे बादल

आज भी दिल्ली- एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में हल्की बरसात की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, आज दिन भर बादल छाए रहने के आसार बताए गए हैं. आज यहां का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के भी असर बने हुए हैं. विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 9 और 10 मई को भी बादल छाए रह सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts