हरियाणा के इन 9 जिलों में अभी होगी तेज बारिश, फटाफट चेक करें अपडेट

चंडीगढ़ | पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी और वहाँ से आने वाली ठंडी हवाओं से जहां हरियाणा में ठिठुरन बढ़ी हुई थी, वहीं आज हुई बरसात ने और ज्यादा ठंड को बढ़ा दिया. इसी बीच आज आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा आज सोमवार 11:32 बजे जारी किए गए अलर्ट के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में अभी गरज- चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है.

Barish Weather

अभी यहाँ होगी बरसात

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के भी असार बने हुए हैं. बता दें कि इससे पहले आज सुबह से ही पानीपत, हिसार, फरीदाबाद, सिरसा, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बरसात का सिलसिला जारी है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बरसात गेहूं, सरसों और रबी की फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

आगे ऐसे रहेगा मौसम

विभाग द्वारा दी की जानकारी के अनुसार 24 से 26 दिसंबर के मध्य मौसम इसी प्रकार खुश्क बना रहेगा. 27 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बरसात के अनुमान हैं. उसके बाद 28 दिसंबर को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अच्छी बरसात हो सकती है, वहीं चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, नूंह और पलवल में हल्की बरसात होने के भी आसार हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts