हरियाणा के इन जिलों में आज और कल 2 दिन होगी झमाझम बरसात, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

हिसार, Haryana Weather News | हरियाणा में बीते कई दिनों से अच्छी खासी बरसात देखने को मिल रही है. कई जगह सड़कों पर पानी लबालब भरा हुआ नजर आ रहा है. बावजूद इसके उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. आज गुरुवार को भी ज्यादातर जिलों में आसमान बादलों से ढका हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के 17 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है.

weather barish 1

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

विभाग द्वारा आज 19 जून को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में गरज चमक के साथ हल्की बरसात की संभावना जताई गई है. इस दौरान यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आसार बने हुए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बरसात देखने को मिल सकती है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद अब प्री मानसून भी एक्टिव हो जाएगा. प्रदेश में 29 जून को मानसून की एंट्री संभावित है. अनुमान है कि 3 जुलाई को पूरे राज्य में मानसून छा जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

आज से मौसम में फिर होगा बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी दी गई कि आज से प्री मानसूनी हवाओं के चलने की संभावना बनी हुई है, जिससे फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी तथा साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों – भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में बरसात देखने को मिली.

कल इन जिलों में बने बारिश के आसार

कल पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts