हरियाणा में 2 दिन इन पांच जिलों में होगी तेज बरसात, बढ़ेगी ठंड; पढ़ें मौसम की ताज़ा भविष्यवाणी

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते हरियाणा जैसे पहाड़ी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम प्रदेश के ज्यादातर जिले कोहरे की चादर में ढक जाते हैं. आलम यह है कि विजिबिलिटी सिमट कर 10 से 50 मीटर तक हो चुकी हैं और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं.

barish

आज रविवार को प्रदेश के 11 जिलों हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी में घनी धुंध के आसार बताए गए हैं. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा दो दिन बरसात का अलर्ट भी जारी किया है.

इन जिलों में होगी बरसात

आज प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मध्यम दर्जे की बरसात के आसार बताए गए हैं. वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है. इस दौरान 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 23 जिलों में यलो वार्निंग जारी; यहां सबसे ज्यादा असर

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से 5 और 6 जनवरी को प्रदेश के उतरी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ेगी. पिछले दिनों हुई बरसात और ओलावृष्टि से चलते प्रदेश के 949 गांव के 13,000 किसानों की सरसों, चना, गेहूं और अन्य सब्जियों को नुकसान पहुंचा था.

कल ऐसा रहा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़ गया. महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की सबसे ठंडी रातें रहीं. यहाँ का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. पानीपत का रात का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और रोहतक व सिरसा का रात का तापमान 10 डिग्री के पार रहा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts