हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा कम, मौसम रहेगा शुष्क

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने की वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ चुकी है. मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाने की वजह से जनजीवन अस्त- व्यस्त होता दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है. ठंड का प्रकोप भी कम होगा.

COLD SARDI

बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 6 फरवरी की दोपहर से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा. इससे मौसम शुष्क रहेगा और यह स्थिति 9 फरवरी तक रहेगी. इस दौरान हल्की गति से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट और सुबह कोहरा छा सकता है. फलों और सब्जियों के लिए यह मौसम बहुत अच्छा होता है.

न्यूनतम तापमान 10 से ऊपर 

प्रदेश में बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. सिरसा और नारनौल को छोड़कर सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 के पार पहुंच गया. सिरसा का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और नारनौल का 9 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान में उछाल आया और 19 डिग्री के आसपास रहा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

जिलेवार तापमान डेटा

जिला न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान

करनाल- 13.5, 19.6

कुरूक्षेत्र- 12.8, 18.3

नारनौल- 9, 19.7

पानीपत- 13.9, 19.5

रोहतक- 12.8, 16.5

अम्बाला- 11.5, 17.1

भिवानी- 10.1, 20

गुरूग्राम- 11.6, 19.5

हिसार- 10.3, 19.3

सिरसा- 8.8, 19.4

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.