हरियाणा में 3 दिन मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, झमाझम बरसेंगे मेघा; पढ़ें आज की ताजा वेदर अपडेट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मई महीने की शुरुआत होते ही रुक- रुक कर बरसात हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. धूल भरी हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है. अप्रैल के महीने में जहां एक ओर लोगों के माथे से पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था, वहीं मई की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में बढ़ोतरी पर मानो ब्रेक लग गए हैं. फिलहाल, आम जनमानस राहत की सांस ले रहा है.

weather barish 1

3 दिन तक बदलेगा मिजाज

इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज मौसम साफ रहने के अनुमान जताए गए हैं. आज गुरुवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी. उसके बाद, लगातार 3 दिन तक मौसम करवट लेता नजर आएगा. 16 से 18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल गरजने, गरज- चमक के साथ बरसात होने की संभावना बनी हुई है.

15 से 18 मई तक मौसम विभाग द्वारा बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार 15 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. 16 से 18 मई तक अलग- अलग जिलों में बरसात देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

इन जिलों में होगी बारिश

16 मई को प्रदेश के 18 जिलों मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य में 25% तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र इन चार जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. 17 मई को फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 25% तक बरसात होने के आसार बने हुए हैं.

13 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. 18 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25% तक बरसात होने के आसार बने हुए हैं.

बुधवार को बढ़ा तापमान

बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. भिवानी और नूंह 42.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म जिले रहे. महेंद्रगढ़ का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts