चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में एक बार फिर से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर चुकी है. हाल ही के कुछ दिनों के दौरान हुई बरसात से भले ही राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है. वर्तमान में प्रदेश के अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. शनिवार को भिवानी जिले का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. वहीं, आज रविवार को मौसम साफ रहने की असर बताए गई है.
अगले 3 दिन प्रदेश में बदलेगा मौसम
अलग- अलग जिलों में बरसात होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बादल छाने, तेज हवा चलने, गरज चमक के साथ बरसात होने के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग द्वारा आने वाले 4 दिनों 18 से 21 मई तक बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है. 18 मई को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा. 19 से 21 मई के दौरान मौसम परिवर्तन होगा और अलग- अलग जिलों में बरसात देखने को मिलेगी. 19 मई को पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, मेवात, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 25% तक बरसात की संभावना बनी हुई है.
इस दिन होगी बारिश
20 मई को पंचकूला, यमुनानगर में 25% तक बरसात के आसार बने हुए हैं. उसके बाद, 21 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 25% तक बरसात के आसार बने हुए हैं. वहीं, बाकी 9 जिलों में मौसम में बना रहेगा. बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश भर के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिला है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल के तापमान में हुई है. यहां का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
