चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में कल शाम को भी कई इलाकों में अचानक से मौसम ने करवट ली. अचानक से तेज आंधी और बरसात का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे मौसम सुहावना हो. बीते कुछ दिनों से इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग द्वारा आज सोमवार को भी हरियाणा के 6 जिलों में बरसात के आसार बताए गए हैं.
इन 8 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
विभाग द्वारा 12 मई से 15 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके तहत आज को छोड़कर बाकी सभी दिनों में प्रदेश का मौसम सामान्य बना रहेगा. आज 12 मई को आठ जिलों हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, कैथल, जींद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बादल छाने, गरज व चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार बताए गए हैं. इस दौरान बाकी 14 जिलों में सामान्य मौसम बना रहेगा. अंबाला, पंचकूला सहित 6 जिलों में आज बरसात के आसार बने हुए हैं.
अगले 3 दिन भी होगी बारिश
8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. कल रविवार को भी मौसम में बदलाव के कारण बरसात, ओलावृष्टि और तूफान देखने को मिला था. कल 13 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25% तक बरसात के आसार बताए गए हैं.
अगले दिन 14 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में 25% तक बरसात होने की संभावना जताई गई है. अगले दिन 15 मई को प्रदेश के 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, सोनीपत और जींद में बरसात होने की संभावना 25% तक बताई गई है.
