हरियाणा के इन जिलों में आज बरसेंगे बदरा, अभी नहीं होगी ठंड की विदाई; पढ़ें मौसम की ताजा भविष्यवाणी

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में बीते कई दिनों से बरसात का सिलसिला चल रहा है, जिससे एक बार फिर से ठंड दस्तक देती नजर आ रही है. हालांकि, फरवरी के महीने की शुरुआत से ही गर्मी महसूस हो रही थी और कई जगह पारा 28 डिग्री के पास पहुँच गया था, लेकिन बरसात से फिर से लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी. आज भी मौसम विभाग द्वारा बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

barish

आज यहां होगी बरसात

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज चंडीगढ़ पंचकूला में हल्की से माध्यम बरसात होने की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा, अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल में भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं. इस दौरान चंडीगढ़ पंचकूला यमुनानगर अंबाला कुरुक्षेत्र में आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है. इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के मंच पर दिखेगा BJP का नया सियासी समीकरण, कांग्रेस छोड़ने वालों को मिला सम्मान

5 मार्च तक रहेगा मौसम परिवर्तनशील

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 5 मार्च तक इसी प्रकार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. आज राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. कल मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts