हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बरसात, अगले 4 दिन नहीं रुकेगा ये सिलसिला; पढ़ें आज की ताज़ा Weather Update

भिवानी | हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है. लोगों को गर्मी से राहत अब तक पूरी तरह नहीं मिली है और उमस से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में हल्की से तेज बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है. विभाग ने आज प्रदेश के तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 19 अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं.

Barish Weather Monsoon

3 से 6 जुलाई तक होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, 3 से 6 जुलाई तक प्रदेश का मौसम अस्थिर बना रहेगा. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से भी मौसम प्रभावित होगा. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. विभाग ने कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया है.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

इन जिलों में होगी बारिश

आज अंबाला, यमुनानगर और करनाल में 50 से 75% तक बारिश की संभावना है. पंचकूला और कुरुक्षेत्र में 25 से 50% और शेष 14 जिलों में 25% तक बारिश के आसार हैं. कल 4 जुलाई को यमुनानगर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75% तक बारिश हो सकती है. 5 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 75 से 100% तक बारिश होने की आशंका है. 6 जुलाई को भी इन जिलों में भारी वर्षा की सम्भावना भी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts