दिल्ली- NCR में बदला मौसम का मिजाज, आंधी- बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली, Weather Update | दिल्ली, हरियाणा जैसे इलाकों में मई के मौसम में जुलाई- अगस्त जैसा महसूस हो रहा है. मौसम बदलने से आम जनता को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बिजली चमकने के साथ आंधी- तूफान आने की संभावना है. इस दौरान बारिश भी हो सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इससे हवा में नमी बनी रहेंगी, जिसके कारण तापमान में कमी आएगी.

weather barish

मौसम विभाग का येलो अलर्ट

गुरुवार व शुक्रवार को मौसम ऐसा ही रहेगा. बीते बुधवार की शाम को दिल्ली के कई क्षेत्रों में बारिश हुई. कुछ स्थानों पर ओले भी देखने को मिले. दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हुई है. दिल्ली- एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आंधी- तूफान के साथ बारिश होने के आसार दिखाई दें रहें है. मौसम विभाग की तरफ से 8 और 9 मई को दिल्ली- एनसीआर में आंधी- तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट दिया गया है.

हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल

इस दौरान तेज गति से हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को दिल्ली में तापमान गिर सकता है. हरियाणा में इस हफ्ते मौसम में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज भी हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है.

10 दिनों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम,  फरीदाबाद व चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इन 10 जिलों में धूल भरी आंधी- तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गयी है. क़ल यानि शुक्रवार को मौसम साफ बना रहेगा. ऐसे में बारिश की संभावना से तापमान कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts