मौसम विभाग का अलर्ट; हरियाणा में फिर से बारिश के संकेत, ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है. बादल छाए रहने के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं. हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है. मंगलवार को राज्य के झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, जींद, कैथल और पानीपत जैसे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई.

Weather Barish Mausam

फिर बने बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव की पहले से ही संभावना जताई गई थी. मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद छह जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाएं चलीं. विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से बारिश की संभावना बनी हुई है. कुछ जिलों में हल्की तो कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. यदि बारिश होती है, तो दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम में हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

मंगलवार सुबह रोहतक में मौसम में बदलाव देखा गया, जहां हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. हालांकि, ठंड से राहत मिलने के फिलहाल कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts