हरियाणा में मौसम बना आफत, तेज बरसात आंधी से बढ़ी मुसीबत; आज भी 13 जिलों में चेतावनी

हिसार, Haryana Weather News | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदन लाल खिचड़ द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया था कि प्रदेश में 1 मई से लेकर 3 मई तक आंधी, गरज- चमक के साथ बरसात के आसार बने हुए हैं. कल 1 मई को देर रात्रि से अचानक मौसम ने करवट ली, जिसके बाद तेज आंधी और बरसात का सिलसिला शुरू हो गया.

BARISH HARYANA

कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

राज्य के हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, भिवानी, अंबाला, सोनीपत, झज्जर, जींद, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, करनाल, पलवल, नूंह, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में आंधी और बिजली चमकने के साथ बरसात हुई. वहीं, पानीपत, करनाल और कैथल में ओले गिरने की भी जानकारियां सामने आई हैं. इससे गर्मी से तो कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जगह पेड़ गिरने, बिजली के खंभे गिरने व बिजली सप्लाई बाधित होने जैसी जानकारियां भी सामने आ रही हैं.

13 जिलों के लिए आज फिर अलर्ट

आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में तेज आंधी और तूफान के आसार बने हुए हैं. शुक्रवार को इस विषय में आईएमडी द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया था. इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. कल गुरुवार को यमुनानगर में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

3 और 4 मई को बरसात के संकेत

कल 3 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में बरसात के आसार बने हुए हैं. बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद 4 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में भी बरसात की संभावना बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts