Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बरसात की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज आज बिल्कुल बदल गया है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 से 27 फरवरी तक अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है. बारिश और करीब 30 किमी की रफ्तार से हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी. विपरीत दिशाओं से आने वाली हवाओं के मिलने से मौसम में बार- बार बदलाव और बादल छाए हुए देखे जा रहे हैं.

barish

तापमान में आई गिरावट

हरियाणा में मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है. दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री से ज्यादा का अंतर है. प्रदेश में 24 घंटों के दौरान करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं. यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया. गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया. फतेहाबाद में दिन में भी ठंड पड़ रही है, यहां सबसे कम अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 11.2 मेवात में दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

हरियाणा में 2 पश्चिमी विक्षोभ हो रहे सक्रिय

हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं. आज सक्रिय विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा. इस विक्षोभ के कारण 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. इसके बाद, 29 फरवरी की रात को एक नया मध्यम पश्चिमी विक्षोभ 1 से 3 मार्च के दौरान राज्य भर में तेज हो गया. कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके कारण दक्षिण- पूर्वी नम हवाएं और रुक- रुक कर दक्षिण- पश्चिमी हवाएं चलेंगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.