हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट के साथ ठंड का दौर शुरू

चंडीगढ़ | आज से हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के बाद इन राज्यों में कोहरा बढ़ना शुरू हो जाएगा. साथ ही तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ने वाली है.

badal cloud

हरियाणा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर ताजा जानकारी दी है. विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों के दौरान हरियाणा के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. हालांकि, आज राज्य के कई हिस्सों में बादल और कोहरा छाए रहने का अनुमान है. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. कुल मिलाकर अब सर्दियों का दौर आरंभ हो जाएगा.

हरियाणा में अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 21 अक्टूबर को हरियाणा के फरीदाबाद में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था. वहीं, रविवार 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्ज किया गया. रविवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया. हिसार में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

शनिवार 21 अक्टूबर को पंचकूला और यमुनानगर के दामला में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था. रविवार 22 अक्टूबर को पंचकूला और यमुनानगर के दामला में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में हरियाणा में न्यूनतम तापमान में औसतन 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!