दिल्ली में मौसम ने फिर ली करवट, आज भी बरसात के आसार; 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

नई दिल्ली | दिल्ली- NCR में रुक- रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. इससे पहले गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि सर्दी पूरी तरह विदा हो चुकी है. अब फिर से मौसम ने करवट ली है और ठंडी हवाओं के चलते रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है. आसमान काले बादलों से घिरा हुआ है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.

BARISH 2

5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

बीते कुछ दिनों में दिल्ली- एनसीआर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. आज 15 मार्च को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है, जबकि कल यह 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

17 मार्च से साफ होगा मौसम

इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि ने बताया कि 12 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था. इसके चलते 13 से 16 मार्च तक बारिश का अनुमान था, जिसके कारण नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. हालांकि, 17 से 18 मार्च के दौरान मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी. 19 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन 20 मार्च को फिर से बादल छाने की संभावना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts