दिल्ली- NCR में फिर बदलेगा मौसम, 19- 20 फरवरी को होगी बारिश; फिर लौटेगी ठंड

नई दिल्ली | फरवरी की शुरुआत से ही दिल्ली- NCR में मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. जनवरी में कड़ाके की ठंड के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. अब हालात ऐसे हैं कि दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है.

weather barish 1

19- 20 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. दिन में तेज धूप खिलेगी, लेकिन बीच- बीच में बादल भी नजर आएंगे. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी की शाम और रात में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 20 फरवरी की सुबह भी बरसात के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

फरवरी के अंत में फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 और 20 फरवरी को दिल्ली- NCR में बारिश हो सकती है. 21 फरवरी से मौसम फिर करवट लेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है, लेकिन इस पर अभी निगरानी रखी जा रही है. आमतौर पर, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार फरवरी ज्यादा गर्म रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts