हरियाणा में 26 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश; जानें आज की ताजा वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में बीते कुछ दिनों से बरसात देखने को मिली है, जिसके बाद आज मौसम साफ बना हुआ है. रविवार को सुबह होते धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत महसूस हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक इसी प्रकार मौसम साफ बना रहेगा. इसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा.

Barish Rain Weather

इस दिन होगी बरसात

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक और पक्षिमी विक्षोभ 26 फरवरी को एक्टिव होने वाला है जिससे अलग-अलग स्थान पर हल्की से मध्यम बरसात के आसार बने हुए हैं. इसके बाद 27 और 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बदलवाही छाई रहेगी और कुछ जिलों में बरसात की भी संभावना बनी हुई है. विभाग द्वारा इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

किसानों की बढ़ी दिक्कतें

जानकारी के अनुसार शनिवार को रोहतक जिला सबसे गर्म और फतेहाबाद सबसे ठंडा रहा. रोहतक में जहां अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और फतेहाबाद में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बीते कुछ दिनों से हुई बरसात से किसानों की परेशानियां बढ़ गई है. गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. खासकर फल, गेहूं और सरसों की फसल को बरसात और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts