हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, बरसात की बनी संभावना; 18 मई तक जारी रहेगा उतार- चढ़ाव

हिसार, Haryana Mausam Update | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आमतौर पर प्रदेश में 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की भी संभावना बनी हुई है. आने वाले दिनों में प्रदेश में एक कम सक्रियता वाला पश्चिमी विक्षोभ अपना आंशिक प्रभाव दिखाएगा. जिस कारण 16 मई तक बीच- बीच में आंशिक बादलवाही और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं.

Barish Weather Monsoon

इन इलाकों में होगी बरसात

राज्य के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. 16 मई की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश में 17 मई से फिर से मौसम करवट लेता नजर आएगा तथा बरसात की संभावना बनेगी. इस कारण प्रदेश के आठ जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत में बरसात हो सकती है. वहीं बाकी 14 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके अलावा कुछ जगहों पर बादल छाने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

बारिश से बदला मौसम

मंगलवार 13 मई को हरियाणा के 9 जिलों हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, जींद और सोनीपत में बरसात देखने को मिली. वहीं हिसार और बालसमंद के गांव सीसवाला में ओले गिरने की खबरें भी सामने आई हैं. बाकी जिलों में भी मौसम करवट लेता नजर आया. पानीपत, रेवाड़ी और फरीदाबाद में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं. दिन के अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मेवात का नूंह सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts