दिल्ली- NCR में इस दिन से करवट लेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, Weather Update | राजधानी दिल्ली- NCR के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. सुबह होते ही सूरज की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, दिल्ली- एनसीआर में जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि मौसम विभाग द्वारा इस सप्ताह तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

badal cloud

आज ऐसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि ने बताया कि 24 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की संभावना है. वहीं, नोएडा में अधिकतम तापमान 35°C, गाजियाबाद में 34°C और गुरुग्राम में 34°C तक दर्ज किया जा सकता है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 17-18°C के बीच रह सकता है.

यह भी पढ़े -  Fortuner से ड्यूटी पर पहुंचता है सफाई कर्मचारी, हाथ में झाड़ू देख लोग रह गए हैरान; Video

27 मार्च से मौसम लेगा करवट

उन्होंने बताया कि 24 से 26 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 27 मार्च से बदलाव शुरू होगा. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी. ऐसा ही हाल 28 और 29 मार्च को भी बना रह सकता है. इस दौरान हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे.

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल किसी भी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है. इसी कारण बारिश की संभावना भी बहुत कम है. बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलती रहेंगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. अप्रैल के महीने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts