हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ होगी मई की शुरुआत; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

हिसार, Haryana Mausam News | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर 30 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खुश्क और गर्म बना रहेगा. इस दौरान उत्तर- पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

BARISH

1 मई से हवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते राज्य में 1 मई की रात से 3 मई के दौरान आंशिक बदलवाही, धूल भरी हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं.

1 से 4 मई तक बदलेगा मौसम

कहीं- कहीं हल्की बूंदाबांदी और हल्की बरसात के भी आसार हैं. इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद, 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में लगातार परिवर्तन आने की संभावना भी बनी हुई है. उस दौरान तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

कल 30 अप्रैल को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला में बदलवाही, गर्जन, चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

मई के पहले सप्ताह में होगी बारिश

1 से 30 मई के बीच मौसम करवट लेगा. इससे बदलवाही, धूल भरी हवाएं चलने और बरसात की संभावना बनी हुई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बरसात के आसार बने हुए हैं. इसके अलावा, बाकी जिलों में बरसात की संभावना नहीं है. 1 मई को आधे से ज्यादा हरियाणा में बरसात के आसार बने हुए हैं.

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बरसात की संभावना 25 से 50 प्रतिशत तक बनी हुई है. इसी प्रकार कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात होने के आसार 25% तक बने हुए हैं. वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और फतेहाबाद में बरसात के आसार बने हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts