मौसम विभाग ने अभी-अभी जारी किया अलर्ट, हरियाणा के इन 8 जिलों में अगले 3 घंटों के अंदर होगी बारिश

नई दिल्ली । चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में अगले 2-3 घंटों के अंदर बारिश होने की संभावना जताई है. बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विभाग ने यह जानकारी अभी दोपहर 3:15 बजे दी है.

weather barish

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी इन सभी जिलों में अगले 2 से 3 घंटों के अंदर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. साथ ही यह जानकारी भी दी है कि इस दौरान बादलों की गरज चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.