हरियाणा में अब नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, शनिवार शाम से बदलेगा मौसम; पढ़े लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के मौसम में अब जल्द ही बदलाव होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके प्रभाव से पंजाब के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा. इस वेदर सिस्टम के कारण 30 जून तक हरियाणा में बारिश (Haryana Mausam) की संभावना बनी रहेगी.

Barish Weather

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

बता दें कि मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी गर्म आर्द्र हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा है और उमस भरी पसीने वाली गर्मी अपना रंग दिखा रही है. राज्य भर में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा. इसके चलते दोपहर बाद गर्मी के बादल देखने को मिल रहे हैं. बूंदाबांदी और बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. शुक्रवार को पारा 32 से 43 और न्यूनतम तापमान 26.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

अब आगे ऐसा रहेगा मौसम

शनिवार शाम तक उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा. दक्षिणी पंजाब से लेकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के पूर्वी हिस्से से होते हुए मध्य प्रदेश तक एक टर्फ लाइन बनेगी. इसके कारण पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के संयोजन से बादल घिरेंगे और 24 जून से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में प्री- मॉनसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी.

महेंद्रगढ़ जिले में एक बार फिर बदलेगा मौसम

25 से 30 जून तक राज्य में धीरे-धीरे इन गतिविधियों का विस्तार देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24- 48 घंटों में पूरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली और महेंद्रगढ़ जिले में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.