Haryana Mausam: हरियाणावासियों के लिए राहत की खबर, इस दिन बारिश के आसार

चंडीगढ़, Haryana Mausam | हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद गर्मी ने फिर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. दिन का पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया है. रात का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. 13 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन इस बदलाव से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी.

weather mausam dhup

विशेषज्ञ डॉ. डीपी दुबे के मुताबिक, एक और पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है. इस प्रणाली की ऊंचाई अधिक होने के कारण यह बहुत मजबूत नहीं है. इसका असर गुरुवार देर रात से देखा जा सकता है. शुक्रवार से बारिश के आसार हैं. इस दौरान दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है.

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम का ऐसा असर दो दिन तक देखने को मिलेगा. 8 जून को यह विक्षोभ आगे बढ़ेगा, जिससे एक बार फिर रेगिस्तानी शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी. इस कारण 9 से 15 जून के दौरान थोड़े समय के लिए भीषण गर्मी देखने को मिलेगी. इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बेहतर होगा शिक्षा का स्तर, 8 हजार करोड़ से मिलेगी यह सुविधाएं

इस बार जुलाई में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की संभावना है. मानसून के करीब एक सप्ताह की देरी से बुधवार को केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है. गर्मी अधिक पड़ने की वजह से लोग अब मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.