हरियाणा में ठंड से राहत की खबर: अब बढ़ेगा दिन का तापमान; पढ़ें मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है जिस वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. हरियाणा में ठंड कब कम होगी, इसे लेकर राहत के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं. हालांकि, रात के तापमान में अभी कुछ दिन और कमी ही होगी. मगर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड का एहसास काफी कम होगा जोकि लोगों के लिए राहत की बात है. आईए जानते हैं मौसम विभाग ने नए पूर्वानुमान में क्या कहा है…

Sardi Weather Mausam

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 20 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने की आशंका है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बदलेगा मौसम, 21 अगस्त की रात से बारिश का दौर; इन जिलों में अलर्ट

इसके साथ ही, रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने के भी आसार हैं. इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहेगी. देखा जाए तो अब लोगो को मौसम से राहत मिलती नजर आएगी.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण अब रातें ठंडी हो जाएंगी और दिन में ठंड से राहत मिलेगी. वैसे, मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.