Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी से राहत की खबर, अब नहीं चलेगी लू; आगे ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़, Haryana Weather | चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से सोमवार को हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं. राजस्थान से सटे दक्षिण हरियाणा के जिलों में इसका ज्यादा असर देखा गया. उत्तरी इलाकों में भी एक- दो जगह बारिश रिकॉर्ड हुई. इससे हरियाणा के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अब अगले तीन से चार दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी जो लोगों को परेशानी कर सकती है. मौसम शुष्क रहेगा और लू नहीं चलेगी.

weather mausam dhup

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि पहले अनुमान जताया गया था कि बिपरजॉय का हरियाणा में व्यापक असर रहेगा लेकिन मौसम की बदली परिस्थितियों की वजह से अब इसका आंशिक असर रह गया है. इस वजह से कुछ ही क्षेत्रों में भी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को नारनौल में अंबाला चार, गुरुग्राम में दो, महेंद्रगढ़ में तीन, रेवाड़ी में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, 4- 5 सितंबर को बारिश का अलर्ट; अभी भी रेड जोन में 7 जिले

हरियाणा में शुरू हुआ बरसात का दौर

कुरुक्षेत्र में रविवार रात करीब 50 एमएम बारिश हुई. इसके अलावा सोनीपत, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में भी बारिश हुई. इस दौरान तेज हवा भी चली. बारिश से सभी शहरों के तापमान में गिरावट आई. रोहतक में तीन, गुरुग्राम में 2.6, झज्जर में चार, महेंद्रगढ़ में दो, सोनीपत में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

जून के अंत तक मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय के कमजोर होने से मानसून अब आगे बढ़ेगा. अगले तीन दिन मानसून पश्चिमी बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है. हरियाणा में मानसून का आगमन 30 जून तक हो सकता है यदि मानसून गति पकड़ता है तो जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून हरियाणा में आ सकता है.

कहां कितना तापमान

जिला तापमान
अंबाला 39.5
हिसार 38.4
करनाल 37.8
नारनौल 32.0
रोहतक 32.9
भिवानी 36.7
कुरुक्षेत्र 37.8
सोनीपत 32.1
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.