हरियाणा में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरे को लेकर अलर्ट जारी; पढ़े ताज़ा वेदर अपडेट

चंडीगढ़ | पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण हरियाणा में रात ही नहीं बल्कि दिन में भी ठंड बढ़ गई है. रविवार शाम से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. राज्य में रात के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. पहाड़ों की बर्फीली हवाएं प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ाएंगी. मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने राज्य के 15 जिलों को 23 दिसंबर तक अलर्ट पर रखा है.

Webp.net compress image 23

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

हरियाणा के जिन 15 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तरी हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात शामिल हैं. इसके अलावा, पश्चिम और दक्षिण- पश्चिम में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस जिले में वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों को सुबह और शाम के समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

कल से छाये रहेंगे बादल

घने कोहरे और बादल के कारण रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर बन रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 और 22 दिसंबर को राज्य में अलग- अलग स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है. राज्य में 1- 2 दिन में मौसम फिर बदलने की उम्मीद है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.