Weather Update: हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बेहाल; वाहन चालकों से ख़ास अपील

चंडीगढ़, Weather Update | हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता लगभग शून्य के बराबर होती है, जिससे जनजीवन को आवाजाही में समस्या का सामना करना पड़ता है. आए- दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं. ठंडी हवाएं चलने से झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले लोगों, सड़कों, गलियारों में रात गुजारने वाले लोगों का जीना दुभर हो गया है. वहीं, बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर ड्यूटी पर जाने तक सभी की हालात खराब है.

PARDUSHAN

भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में आज घनी धुंध की संभावना जताई है. इसमें सिरसा, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, जींद, करनाल, कैथल शामिल है. इसके अलावा, राज्य के 9 जिलों में ऑरेज अलर्ट भी जारी किया है. साथ ही, कुछ जगहों पर कोहरे का प्रभाव कम रहने वाला है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.

प्रशासन की लोगों से अपील

बढ़ते कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहनों को धीमी गति से चलाएं. अपनी गाड़ी की लाइटें ऑन रखें. वाहनों से दूरी भी बनाए रखें और मोबाइल फोन का यूज गाड़ी चलाते टाइम बिलकुल ना करें. तेज गति हादसे का कारण बनती है, इसीलिए नियमों का सख्ती से पालन करें.

घर से बाहर गाड़ी लेकर जाते वक्त जरा सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है. इससे आपके परिवार पर भी बड़ा असर देखने को मिलेगा. वहीं, बच्चों और बुजुर्गों से खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी गई है, क्योंकि ऐसे मौसम में सर्दी, जुखाम के अलावा कई तरह की समस्याएं आम बात है. ऐसे में घर पर रहें या बाहर जाएं तो पूरी तरह से स्वेटर, सॉल ओढ़ कर ही जाएं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

प्रदेश में सबसे ठंडा नारनौल

अब बात करते हैं कि प्रदेश का वह कौन- सा इलाका है, जो इस सप्ताह का सबसे सर्द भरा रहा है. दरअसल, यह महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल इलाका है. यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है. हालांकि, दिन में धूप से गर्माहट होती है, लेकिन सुबह और रात ठिठुरन भरी होती है.

क्या रहा धुंध का कारण?

मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी बढ़ने से कोहरा अधिक देखने को मिल रहा है. उत्तरी- पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट आने वाली है, जिससे ठंड का सितम बढ़ेगा. आज से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से कही- कही आंशिक बादल छाएं रहने की संभावना है. वहीं, 20 दिसंबर को मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिलने वाला है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.