नई दिल्ली, Weather News | राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से आंधी के साथ बरसात देखने को मिल रही है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है. हालांकि, तापमान में कुछ खास कमी नजर नहीं आई. इसी बीच आज भी मौसम विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में बरसात के आसार बताए हैं. यह लोगों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है.
आज तेज आंधी की संभावना
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज राजधानी में तेज आंधी तूफान के साथ बरसात की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. सोमवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं. वहीं, न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, राजधानी से सटे नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को राजधानी का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.
24 मई तक बरसात के आसार
राजधानी में आने वाले कुछ दिनों तक बरसात की संभावना बनी हुई है. इस सप्ताह 20 से लेकर 24 मई तक हर रोज आंधी के साथ बरसात के आसार बने हुए हैं. इस बारे में कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है. अगर बरसात होती है, तो इससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. राजधानी का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
