हरियाणा में आज फिर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में बरसात की संभावना; पढ़ें मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मानसून लगातार मेहरबान बना हुआ है. आज 5 सितम्बर को मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा जानकारी के अनुसार सिरसा, अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल और करनाल में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. दूसरी तरफ फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पानीपत, अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार और जींद में रात्रि का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आज लगभग सभी जिलों में हवा की गति सामान्य रहने वाली है.

Barish Image

आज इन जिलों में होगी बरसात

प्रदेश के रेवाड़ी और करनाल में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं. वहीं इसके अलावा कैथल, पंचकूला, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, भिवानी, मेवात, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, यमुनानगर, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला, महेंद्रगढ़ और पानीपत में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. पलवल में आज सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

कल ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

कल 6 सितंबर को प्रदेश के भिवानी, फतेहाबाद, जींद, कैथल, सिरसा, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और झज्जर में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, रोहतक, चरखी दादरी, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और झज्जर में रात्रि का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

कल प्रदेश के पंचकूला, भिवानी, झज्जर, पानीपत फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, अंबाला, पलवल, कैथल, करनाल, मेवात, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और सिरसा में सामान्य से हल्की बरसात होने के आसार हैं. वहीं, अंबाला, महेंद्रगढ़, पानीपत, यमुनानगर जिलों में कल आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts