जनवरी में चौथी बार हरियाणा में बारिश का अलर्ट, इन 13 जिलों में बरसेंगे बदरा; पढ़ें मौसम की भविष्यवाणी

चंडीगढ़ | हरियाणा में दिन के समय खिली धूप और हवाओं में बदलाव के चलते तापमान (Haryana Weather Update) में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इस समय अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है.

Barish Weather

मौसम विभाग ने 23 जनवरी के बाद मौसम फिर से साफ होने की संभावना जताई है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज़ होने के आसार बने हुए हैं.

इन 13 जिलों में बारिश की संभावना

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के 13 जिलों में भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, पानीपत समेत कुछ जिलों में मौसम के अचानक करवट लेने के कारण बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 19 जनवरी से दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है.

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

अब से पहले पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा था, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया था. बीते 3 दिनों से हवाओं की दिशा में परिवर्तन और दिनभर तेज धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिली है. अधिकतम तापमान जहाँ 22 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन दिनों मैदानी इलाकों में कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से ठंड का प्रभाव कुछ कम हुआ है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

इस महीने नहीं मिलेगी ठंड से राहत

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 22 से 24 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के आसार हैं, जिससे इस महीने के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी. आने वाले दिनों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts