हरियाणा में मौसम ने ली करवट, आज इन 5 जिलों में बरसात का अलर्ट; अगले तीन दिन ऐसा रहेगा Weather

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में बीते काफी दिनों से मौसम मिला- जुला बना हुआ है. कभी चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी बरसात और आंधी से मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, आज रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. आज प्रदेश के 5 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन यहां तूफान के आसार नहीं है.

Weather Barish Mausam

इन जिलों में आज बरसात की संभावना

विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बरसात की संभावना बनी हुई है. विभाग द्वारा 23 अप्रैल तक के मौसम की जानकारी साझा की गई है, जिसके तहत आज 20 अप्रैल को छोड़कर कल 21 से 23 अप्रैल के बीच मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान कहीं भी बरसात की संभावना नहीं है. वहीं, 23 अप्रैल तक तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

कल ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

प्रदेश के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली. अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया. हिसार 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. कल 19 अप्रैल को अंबाला का तापमान 35.4, हिसार का 42.5, करनाल का 34, नारनौल का 41, रोहतक का 40, भिवानी 41.1, सिरसा 42, चरखी दादरी 39.8, फरीदाबाद 37.1, गुरुग्राम 37.1, झज्जर 38.9, महेंद्रगढ़ 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सबसे ज्यादा गिरावट करनाल के तापमान में दर्ज की गई. यहां का तापमान 3 डिग्री गिरावट के बाद 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts