हरियाणा में कल से 3 दिन बरसात संभव, गर्मी से मिलेगी राहत; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Mausam | हरियाणा के ज्यादातर जिलों में गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. दिन- ब- दिन तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है. बीते सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया. वर्तमान में जो इलाके राजस्थान से सटे हुए हैं, वहां ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

Barish Rain Weather

16 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आमतौर पर 16 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे 12 और 13 मार्च के बीच हवाओं में बदलाव आएगा और ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादलवाही छाई रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

इस दिन होगी बरसात

एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 मार्च की रात से 15 मार्च के दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादलवाही और हवाओं के बहने के साथ कहीं- कहीं छिटपुट बूंदाबांदी व हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं. उसके बाद, 16 मार्च को राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है. इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts