हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, किसानों के लिए विशेष सलाह जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम तेजी से बदलने लगा है. राज्य में दिन का तापमान बढ़ता ही जा रहा है. दिन के बढ़ते तापमान ने फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है, हालांकि सुबह और शाम गुलाबी ठंड होती है. दिन और रात के बीच का यह अंतर स्वास्थ्य के हिसाब से खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि सुबह और शाम की ठंड और दोपहर की गर्मी वायरल बीमारियों का कारण बन सकती है.

Barish Weather Mausam

हरियाणा मौसम अपडेट

अगर तापमान की बात करे तो राज्य के औसत तापमान में बीते 1 दिन में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है. दिन की तेज धूप अब कांटे चुभा रही है. विशेष रूप से महेन्द्रगढ़ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा है, यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी बढ़ गया है.इसके बाद फरीदाबाद में तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. भिवानी में भी तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ये बढ़ते तापमान आने वाले दिनों में जल्द गर्मी की संकेत दे रहे है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है. 6 फरवरी को हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादलवाई रह सकती है. 8 फरवरी को मौसम खुश्क रहने की संभावना है. वही 9 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर रात से ही देखने को मिलेगा और 10 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके बाद, फिर मौसम में परिवर्तन होगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश

किसानों को सुझाव

बढ़ती गर्मी और शुष्क हवाओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेतों में हल्की सिंचाई करे. खासतौर पर गेहूं और सरसों की फसल फिलहाल टिलरिंग और फूल आने की अवस्था में है, जिनको गर्मी की ज्यादा जरूरत है. वही सब्जियों और बरसीम की कटाई भी दोपहर के बाद ही करें, ताकि ओस सूख जाएं और उनमें सड़न ना हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.