अबकी बार 15 अगस्त को मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव, हरियाणा और दिल्ली में अगले 3 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | आने वाले दिन दिल्ली और हरियाणा के लोगों के लिए खुशनुमा होने वाले हैं. मौसम विभाग द्वारा आज 14 अगस्त को भी राजधानी में दिनभर बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है. कई दिनों से हो रही बारिश के चलते राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया.

BARISH

हालांकि, लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश के चलते कई जगह जल भराव हो गया. इस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. मंगलवार को हरियाणा के कई जिलों में जमकर बरसात देखने को मिली. आज बुधवार को भी दिल्ली और हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट किया गया है.

यह भी पढ़े -  रडार पर डेढ़ से 2 लाख राशन कार्ड, हरियाणा में ऐसे परिवारों की होगी जांच; जानें वजह

आज यहां होगी बरसात

बीते कुछ दिनों से हरियाणा के कई जिलों में बरसात देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. बुधवार को भी यहां कई जिलों में बरसात देखने को मिली. आज भी प्रदेश के महेंद्रगढ़, पंचकूला, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts