हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव के संकेत, इन इलाकों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

चंडीगढ़ | हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तन से ठिठुरन ओर बढ़ने लगी है. वही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज रात से बादल छाएं रहने की संभावना है. जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी परंतु दिन में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. प्रदेश में हिसार का तापमान सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. महेन्द्रगढ़ का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 8.0 डिग्री, सिरसा में 8 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

Webp.net compress image 23

करनाल और सोनीपत में तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है. राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के मध्य रहने की संभावना है.

आज से बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में आज रात तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है. उन्होंने बताया है कि उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल रही है. इस कारण रात का तापमान लगातार गिर रहा है. दिन में अभी भी गर्माहट देखने को मिलेगी, लेकिन रात से मौसम में बदलाव की संभावना है. किसानों से सलाह दी है कि वे गेहूं की बिजाई जल्दी पूरी कर ले और फसल की किसी भी बिमारी के लिए कृषि विशेषज्ञों से सलाह ले.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

चलेंगी शीतलहर

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहने की संभावना है. हालांकि, आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी और शीत लहर चल सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.