हरियाणा में अगले 3 दिन तेज बरसात के संकेत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा में आज 28 अगस्त के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ मौसम केंद्र द्वारा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 13 जिलों में बूंदाबांदी के आसार जरूर बताए गए हैं. इनमें पंचकूला, अम्बाला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अबकी बार मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई है.

Barish Rain Weather Mausam

29 अगस्त को इन जिलों में होगी बरसात

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त से राज्य में तेज बरसात का दौर शुरू होगा जो 3 दिन तक जारी रहेगा. कल 29 अगस्त को पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बूंदाबांदी और महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरुक्षेत्र में तेज बरसात की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

30 और 31 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम

अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में हल्की बूंदाबांदी, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बरसात की संभावना जताई गई है.

31 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल और जींद में हल्की बूंदाबांदी और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts