दिल्ली- NCR में आंधी तूफान ने मचाया कोहराम, अभी खतरा बरकरार; आज भी येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली, Delhi Weather News | बीती रात अचानक दिल्ली- एनसीआर में मौसम ने करवट ली और तेज बरसात, ओले गिरने के साथ ही आंधी- तूफान चलने लगे जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई.

Barish Mausam Rain Weather 1

अचानक आई इस आंधी से कई जगह पेड़ गिरने, खंभे गिरने और लोगों के घायल होने की जानकारियां सामने आई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है, इसलिए आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है.

मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिल्ली- एनसीआर में बादल छाए रहने और उमस बनी रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. कल पूरे दिल्ली- एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, आंधी- तूफान का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. 24 मई को बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

25 मई तक चल सकती हैं तेज हवाएं

तापमान में यह गिरावट कल आई बरसात की वजह से हुई है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. यहां कल बरसात और आंधी- तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं. 25 मई तक लगातार हवाएं चलती रहेंगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts