हरियाणा में आज बारिश की संभावना, आने वाले दिनों में अब ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में मई का आरंभ बरसात से हुआ था जिस वजह से पूरा सप्ताह मौसम में उतार- चढ़ाव देखने को मिला. कई जिलों में भारी बरसात तो किसी जिले में बूंदाबांदी देखने को मिली. साथ ही, तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई. आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है.

weather barish 1

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 मई तक परिवर्तनशील रहने तथा बाद में 8 मई से 12 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है. पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर कल 7 मई को हवाओं व गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की उम्मीद है परंतु 8 मई से 12 मई तक राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ, खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं. इस दौरान बीच- बीच में पश्चिमी हवाएं चलेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

अस्पताल में वायरल के मरीजों की बढ़ी संख्या

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने की वजह से अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है. यह स्थिति पूरे हरियाणा में रही क्योंकि तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली थी. ऐसे में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक था.

अनाज मंडी में हुआ नुकसान

हरियाणा में पिछले दिनों बरसात होने की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान अनाज मंडियों में हुआ है. कई जिलों में गेहूं और सरसों की फसल को भारी पहुंचा हुआ है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.