हरियाणा में बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के मौसम में कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक अब राहत मिली है. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 और 16 सितंबर को राज्य में बारिश और वज्रपात की संभावना है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

barish

येलो अलर्ट किया जारी

दक्षिण और दक्षिण- पूर्व हरियाणा में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन पश्चिमी और दक्षिण- पश्चिमी हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.15 सितंबर को पश्चिमी और दक्षिण- पश्चिमी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा लेकिन उत्तरी हरियाणा और दक्षिणी व दक्षिण- पूर्वी हरियाणा में बारिश होगी. 16 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मछली पालकों की हुई बल्ले- बल्ले, अब तय समय में मिलेगी सब्सिडी

रुक रुक कर हो रही बारिश

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से रुक- रुक कर हो रही बारिश की गतिविधियों में कमी आई है. बुधवार (13 सितंबर) को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा. इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा लेकिन अब विभाग के मुताबिक जल्द ही लोगों को इस बारिश से राहत मिलेगी. जहां- जहां बरसात हुई है वहां पर किसान भी काफी खुश हैं क्योंकि इस फसलों को भी पानी की आवश्यकता थी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.