हिसार | भारत मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर अगर गौर करें तो हरियाणा में अब तक सामान्य से 10% ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई है. 22 अगस्त तक प्रदेश में औसतन होने वाली 312.1 एमएम बरसात के बजाय 342.4 एमएम बरसात दर्ज की गई है. इस सीजन में सबसे अधिक 831.7 एमएम बरसात यमुनानगर और 566 एमएम बरसात महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड की जा चुकी है.
कुल मिलाकर अबकी बार मानसून का प्रदर्शन राज्य में बेहतरीन रहा है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा 23 अगस्त को भी बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया.
कृषि विश्वविद्यालय ने दी जानकारी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है. इस दौरान कुछ एक जगह पर तेज बरसात के भी आसार हैं. विभाग का कहना है कि 26 अगस्त तक इसी प्रकार तेज बरसात की संभावना बनी रहेगी.
24 अगस्त को रहेगा अलर्ट
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक में 50 से 75% और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बरसात की संभावना है. इन 16 जिलों में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
25 अगस्त को होगी तेज बरसात
हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल में 50 से 75% और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बरसात के आसार जताए गए हैं. इसी दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
26 अगस्त तक जारी रहेगा असर
यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र में 50 से 75% और यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 75 से 100% बरसात की संभावना जताई गई है.
