हरियाणा के इन जिलों में अगले 2 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट; पढ़े जिलो के नाम

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में मौसम का मिजाज रविवार से बदलता हुआ नजर आ रहा है. जिससे प्रदेश में कई जिलों में बरसात भी देखने को मिली है. वहीं, आज भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बरसात की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने सुबह 11:30 बजे जानकारी दी है कि हरियाणा व दिल्ली के क्षेत्रों में जल्द ही झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलेगा.

weather barish 1

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली (बवाना, कंझावला, मुंडाका), एनसीआर (बहादुरगढ़), बरवाला, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल, सहारनपुर में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी. मौजूदा समय में हरियाणा में मानसून की गतिविधियां आरंभ होने की संभावना भी जताई गई है. 29 जून से हरियाणा में मानसून सक्रिय हो सकता है.

यह भी पढ़े : कल का मौसम

यह भी पढ़े -  हरियाणा के रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत, दोबारा तय होगी पेंशन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.